धर्मक्षेत्र कुरुक्षेता का केशव पार्क बनेगा धर्म, कर्म और ज्ञान, भक्ति का अनूठा केन्द्र

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेता का केशव पार्क बनेगा धर्म, कर्म और ज्ञान, भक्ति का अनूठा केन्द्र।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष : 94161 91877

आज होगी 1008 कुंडीय महायज्ञ ध्वज पूजन श्री श्री 1008 स्वामी हरिओम जी महाराज ने लिया तैयारियों का जायजा, महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह।

कुरूक्षेत 24 जनवरी : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन भूमि स्थित केशव पार्क (थीम पार्क) में 1008 कुण्डीय महायज्ञ को लेकर 25 जनवरी को ध्वज पूजन से प्रारंभ होगा। कुरुक्षेत्र आयोजित इस महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है । श्री श्री 1008 स्वामी हरिओम जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। स्वामी हरिओम ने केशव पार्क महा यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्वामी हरिओम जी महाराज ने बताया कि 18 से 27 मार्च 2025 को कुरुक्षेत्र में हो रहे इस महायज्ञ का उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण और भारतवर्ष का उत्थान है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण तेज गति से बढ़ रहा है वहीं सामाजिक बुराई और अन्य विकारों के खात्मे का एकमात्र कारक यह है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि जो भगवान योगेश्वर कृष्ण के गीता उपदेश की साक्षी है यहां महायज्ञ के आयोजन के साथ विश्व शांति भाईचारे और भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। महाराज श्री ने बताया कि महा यज्ञ के साथ साथ एक तरफ कुंभ मेला चल रहा है, वहीं यहां यज्ञ होगा। इस यज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालु को भी कुंभ के समान फल प्राप्त होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने किला पुल पार चंदन नगर में जरूरत मंद बालिकाओं को वितरण की शिक्षा सामग्री और खिलौने

Sat Jan 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान नें बरेली स्थित किला पुल पार चंदन नगर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में आज जरूरतमंद निर्धन बेसहारा अशिक्षित बालकाओं को शिक्षा सामग्री और खिलौने वितरण किया राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement