18 से 27 मार्च को कुरुक्षेत्र में उमड़ेगा श्रद्धा भक्ति और धर्म का जनसैलाब

18 से 27 मार्च को कुरुक्षेत्र में उमड़ेगा श्रद्धा भक्ति और धर्म का जनसैलाब।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

1008 कुण्डीय हवन यज्ञ के लिए भूमि पूजन के साथ स्वामी हरिओम जी महाराज ने किया ध्वजारोहण।

कुरुक्षेत्र 25 जनवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सदियों पुरानी धार्मिक और सनातनी परम्परा से लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगा भव्य हवन यज्ञ यज्ञ सम्राट हरी ओम जी महाराज बोले, देश और विश्व में घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ होगा कुरुक्षेत्र केशव पार्क में 18 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले 1008 कुण्डीय हवन यज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर विधिवत मंत्रोच्चारण और भूमि पूजन के साथ ध्वजारोहण किया गया। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज ने यहां आयोजित कार्यक्रम में अनुष्ठान का संकल्प लिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाइयां दी। उन्होंने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण और कुरुक्षेत्र की महाभारत काल से चली आ रही सनातन परम्परा, धर्म कर्म और मोक्ष के संदेश से लोगो को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज विश्व और समाज अनेक विकारो से ग्रस्त है, यहां प्रदूषण समेत लोगों में मानसिक विकृतियां बढ़ रही हैं, यज्ञ एकमात्र ऐसा माध्यम है जो न केवल हमें शुद्ध पर्यावरण और प्राकृति से जोड़ता है बल्कि महामारियों से हमारी रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि देश में एक और कुंभ है दूसरी और कुरुक्षेत्र आयोजित महायज्ञ अनुष्ठान है जिसका महत्व कुंभ के बराबर है। स्वामी हरिओम जी महाराज के साथ अनेक श्रद्धालुओं और यजमानों ने भी अनुष्ठान का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जन्म-दिन की दी बधाई

Sun Jan 26 , 2025
चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 25 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्म-दिवस की बधाई देते हुए शाल ओढ़ाकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट करके बधाई दी।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संयुक्त रूप से बधाई दी।जहां पर हरियाणा […]

You May Like

advertisement