
_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण_
किसानों से अधिक से अधिक गेहूँ क्रय किया जाए – डीएम
किसानों को भुगतान निर्धारित समय के अन्दर खातों में करें हस्तांतरित – डीएम
रायबरेलीः- 02 मई 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड डीह स्थित गेहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूँ क्रय केन्द्र पर खरीद कार्य पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी तरीके से संचालन किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि गेहूँ क्रय केन्द्रों पर अपनी उपज बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। किसी भी दशा में गेहूँ क्रय केन्द्रों पर दलाल व बिचौलियां, किसान विरोधी आदि असामाजिक तत्व न दिखाई पड़े। किसानों से गेहूँ खरीद में कोई विलम्ब नही होना चाहिए तथा किसानों को उपज का मूल्य का भुगतान निर्धारित समय के अन्दर उनके खातों में हस्तातरित हो जाना चाहिए। उन्होंने गेहूँ खरीद को बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने किसानों के भुगतान आदि के जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने केन्द्र पर आये कई किसानों से भी गेहूँ खरीद व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जाना तथा उनके प्रपत्रों को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिये कि नमी मापक यंत्र, बोरे, इलेक्ट्रॉनिक कांटा आदि व्यवस्था दुरूस्त रखा जाए। गेहूँ क्रय केंद्र पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करते हुए केन्द्रों पर किसानों से अधिक से अधिक नियमानुसार गेहूँ की खरीद की जाए। उन्होंने कहा यदि केन्द्र पर आवक अधिक है तो रविवार के दिन भी केंद्र पर तौल आदि कराई जाए, जिससे केंद्र पर खरीद अधिक हो सके व किसानों को सहुलियत मिल सके।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन द्वारा निर्धारित गेहूँ समर्थन मूल्य के अनुसार ही किसानों से ज्यादा से ज्यादा गेहूँ क्रय किया जाए एवं केंद्रों पर समुचित व्यवस्था आदि दुरूस्त रखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता न बरती जाए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सलोन चन्द्र प्रकाश गौतम, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सोनी गुप्ता, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


