आदेश में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई और आदेश मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एन.एस. लांबा और अन्य स्टॉफ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की भागीदारी देखी गई। सभी ने एक साथ देश की समृद्ध विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और देश की उन्नति व विकास में योगदान देने का संकल्प लियाा। सभा को संबोधित करते हुए, लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एन.एस. लांबा ने मैडिकल छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी, अखंडता और सेवा की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र के बेहतर भविष्य को आकार देने में चिकित्सा पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। कार्यक्रम में खेल आयोजनों के लिए पुरस्कार वितरण और संविधान में निहित सिद्धांतों को बनाए रखने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
आदेश में ध्वजारोहण करते प्रिंसीपल डा. एन.एस. लांबा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरुषि को मिला वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट का अवार्ड

Tue Jan 28 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 27 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की आरुषि को वर्ष 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट का अवार्ड दिया गया है। कुलपति कार्यालय में सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति […]

You May Like

advertisement