लालकुआँ सहित प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काग्रेंस नेता इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर उठाए सवाल “दी आन्दोलन की चेतावनी

रिपोर्टर, ज़फर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

एंकर,लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को काग्रेंस के वरिष्ठ नेता एंव काग्रेंस एसीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने सरकार पर जमकर हमला बोला है।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लालकुआँ,रामनगर, हल्द्वानी,नैनीताल सहित प्रदेश के अधिकतर सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन तक नहीं है और ना ही डाक्टर है। जिसका फायदा स्थानीय निजी अस्पताल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में होने वाली निशुल्क सरकारी जांचों को भी बाहरी लेबो से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालकुआँ स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी है। विधानसभा क्षेत्र में चार चार अस्पताल होने के वावजूद यहाँ के लोगों को हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ईलाज के लिए चक्कर काटने पर पड़ रहें। तथा प्रदेश की धामी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने में बिल्कुल गम्भीर नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई हैं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज हो या प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज सभी का बुरा हाल बेहाल है पूरे प्रदेश में डॉक्टरों सहित रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी है पूरे प्रदेश में स्वास्थ सवाओं का बुरा हाल हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बदहाल व्यवस्था को पटरी मैं नही लाया गया तो समस्त काग्रेंस एसीसी विभाग के कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन को बध्य होगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बाईट, इन्द्रपाल आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष काग्रेंस एसीसी विभाग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल का उद्घाटन

Mon Mar 10 , 2025
प्राथमिक विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल का उद्घाटन।= उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगा इंटरलॉकिंग आरो प्लांट।सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक के काजी की डीघवनिया गांव में रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय में बनी बाउंड्री वॉल और उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगे इंटरलॉकिंग और आरो प्लांट का […]

You May Like

advertisement