आत्महत्या करने से पहले युवक ने बनाई वीडियाे पत्नी, सास और मुंहबोले जीजा पर आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सुरेंद्र सिंह ने 25 जनवरी को आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले छह मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी, सास और पत्नी के मुंह बोले जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
थाना इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने भोजीपुरा के गांव मोहम्मदपुर ठाकुरान में सुअर पालन बाड़े के पास बने कमरे में 25 जनवरी को सुबह फंदा लगाकर जान दे दी थी। मौत से पहले सुरेंद्र ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदार के पास भेज दिया था, जिसमें उसने अपनी सास, पत्नी और उसके मुंह बोले जीजा पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। रिश्तेदार ने ही सुरेंद्र के परिजनों को फोन पर जानकारी दी थी। तब परिजन मोहम्मदपुर ठाकुरान स्थित बाड़े पर पहुंचे। जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुरेंद्र ने वीडियो में कहा कि मेरी जिंदगी का कुछ ऐसा समय गुजर रहा है। मैं अकेला ही रह गया हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। साल 2020 में मेरी शादी हुई थी, तब मुझे लगा मेरी जिंदगी सही हो जाएगी। मैं जिंदगी को सही करने के लिए काम में लग गया। बीवी को प्यार से रखना चाहा, लेकिन उसका कहीं और चक्कर था। शादी से पहले ही उसका चक्कर चल रहा था। उसकी मां कहती थी कि मेरी बेटी 15 दिन ससुराल रहेगी, 15 दिन मायके में रहेगी। आखिरकार वही हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मुझ पर मुकदमे कराए। मेरा जीना मुश्किल हो गया है। वह यह चाहती है कि मैं जिंदगी सही से न जी पाऊं। प्रेमी से पिटवाया। धमकी दी थी कि 15-20 लाख रुपये देकर फैसला कर लें। उसने कहा मैं मम्मी पापा को बहुत प्यार करता हूं। सरकार से गुजारिश है कि मेरे मम्मी पापा को कोई परेशान न करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासन द्वारा मा0 राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा बाल एवं किशोर श्रम मूक्त अभियान चलाया

Fri Jan 31 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शासन द्वारा चलाए जा रहे मा0 राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा बाल और किशोर श्रम मुक्त अभियान, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय […]

You May Like

Breaking News

advertisement