उत्तराखंड: सीएम धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जन मानस को बड़ी राहत

उत्तराखंड: सीएम धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जन मानस को बड़ी राहत,
सागर मलिक संपादक

सार: राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज में पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क

देहरादून। धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया जायेगा। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। धामी सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की एक समान दरें लागू करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ इलाज के लिए आये मरीजों को मिलेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में यूजर चार्जेज में एकरूपता लाने हेतू एक समान दर तय की गयी है। इससे पूर्व सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्जेज की दरें भिन्न-भिन्न थी, जो कि संबंधित संस्थानों की स्थापना के समय निर्धारित की गयी थी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि एक समान यूजर चार्जेज होने से संपूर्ण राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एकरूपता आने के साथ-साथ मरीजों को नवीन दरों का लाभ मिल सकेगा। उत्तराखण्ड राज्य के संपूर्ण जिला चिकित्सालयों में भी पूर्व से यही दरें निर्धारित की गयी है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में यूजर चार्जेज के माध्यम से जो धनराशि प्राप्त होगी उसका उपयोग आम जनता की सुविधाओं हेतु व्यय किया जायेगा। जैसे………..

  1. रैन बसेरों का निर्माण एवं रख रखाव ।
  2. चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कार्य।
  3. चिकित्सा शोध छात्रों को प्रोत्साहन ।
  4. बाल रोग विभागान्तर्गत दुग्ध बूथ।
  5. दिव्यांगजनों हेतु सुविधाओं का विस्तारीकरण।
  6. पिंक शौचालयों का निर्माण।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि नई दरें लागू होने के बाद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर्ची शुल्क 20 रुपये और आईपीडी पर्ची शुल्क 50 रुपये लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में जनरल वार्ड में प्रति बेड के 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 300 रुपये और एसी वार्ड प्रति बेड के 01 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। एंबुलेंस का किराया पांच किमी. तक 200 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी. 20 रुपये लिया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर
राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

शुल्क का विवरण दरें (प्रति मरीज)
ओपीडी पंजीकरण -20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण -50 रुपये
जनरल वार्ड -25 रुपये
प्राइवेट वार्ड -300 रुपये
एसी वार्ड -1000 रुपये

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की सदस्यता निरस्त करने के मद्दे पर उठने लगे सवाल

Fri Jan 31 , 2025
उत्तराखंड: निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की सदस्यता निरस्त करने के मद्दे पर उठने लगे सवाल,सागर मलिक संपादकसार:पहाड़ अगेंस्ट करप्शन ने कहा, उमेश कुमार की विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाए स्पीकर के लंबे ‘ मौन’ पर उठने लगी उंगलियां ‘उमेश कुमार एवं चैंपियन पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाएं’ देहरादून। […]

You May Like

Breaking News

advertisement