नगर परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से एक तरफा जीत : पूर्व राज्यमंत्री

नगर परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगी भारी बहुमत से एक तरफा जीत : पूर्व राज्यमंत्री।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
दूरभाष – 94161 91877

पूर्व पार्षद नरेन्द्र शर्मा निंदी, कांग्रेस नेता नरेन्द्र कौशल, प्रतीक कौशल, महिन्द्र रंगा, सुमित आदि दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस छोडकऱ थामा भाजपा का हाथ।
भाजपा विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत संगठन।

कुरुक्षेत्र 13 फरवरी : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि नगर परिषद चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से एक तरफा जीत होगी। इस कांग्रेस पार्टी का आने वाले समय में कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा। आज के दिन हर नेता भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है, क्योंकि भाजपा ने हमेशा साफ व सुथरी राजनीति की है। इस पार्टी ने हमेशा सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार मानकार योजनाओं को धरातल पर लागू किया है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पहले गत देर सायं पूर्व पार्षद नरेन्द्र शर्मा निंदी के साथ दर्जनों कांग्रेस और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं, कांगे्रेस के नेता नरेन्द्र कौशल, प्रतीक कौशल सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली से खुश होकर भाजपा पार्टी में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा के नेतृत्व में शामिल हुए है। पूर्व पार्षदों और कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में शामिल हुए है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन की खास बात यह है कि हर छोटे और बड़े कार्यकर्ता और नेता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर में 32 के 32 वार्डों में भाजपा के चिन्ह पर लडऩे के लिए प्रत्याशियों की होड लगी हुई है। इन प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यालय में संगठन द्वारा नियुक्त की गई चयन कमेटी के समक्ष चुनाव लडऩे की इच्छा भी जाहिर की है। आज हर नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडकऱ शहर, प्रदेश और देश के विकास में अपना सहयोग देना चाहता है। ऐसे नेताओं को संगठन में पूरा तवज्जों दिया जाएगा और बकायदा पार्टी के हक में सोच रखने वाले व्यक्ति को जिम्मेवारी भी सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमेशा थानेसर के विकास पर फोकस रखा है। इस सरकार के 10 सालों के कार्यकाल में थानेसर शहर के हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए है और हर सेक्टर में इंटर ब्लॉक की सडक़े बनाने का काम किया है। इस शहर के वार्डों का पार्षदों की आशा के अनुरूप ही विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि शहर के 32 के 32 वार्डों में भाजपा के ही प्रत्याशियों की जीत होगी तथा भाजपा की ही प्रत्याशी नगर परिषद की चेयरमैन बनेगी। इस मौके पर भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, केडीबी सदस्य अशोक रोसा, नितिन भारद्वाज, सीता राम, विकास शर्मा, राम राज कौशिक, कपिला शर्मा, भूविक शर्मा, रमेश सैनी, सीता राम कश्यप, गौरव भट्ट, आशीष हरजाई, राम मेहर शास्त्री, अशोक बाली, दिलेर शर्मा, सोनू चौटाला, महेन्द्र रंगा, सुमित, राकेश मेहता, पूर्व पार्षद मोहन लाल अरोडा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंदिर चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान तो केवल भगवान ही : संजय भुटानी

Thu Feb 13 , 2025
मंदिर चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान तो केवल भगवान ही : संजय भुटानी। हांसी,संजीव कुमारी 13 फरवरी : मंदिर जगह- जगह बनें इसमें कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये मंदिर व सत्संग केवल नाच- गाना करके मनोरंजन का साधन और चौधर व प्रधानी के अड्डे न बनें, प्रधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement