गर्मी के मौसम में सब्जियां हैं लाभकारी : डा. सी.बी. सिंह

गर्मी के मौसम में सब्जियां हैं लाभकारी : डा. सी.बी. सिंह।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आलू की फसल निकालने के बाद खाली खेतों में खाद की जरूरत नहीं रहती है।
 
कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि गर्मी का सीजन शुरू होने जा रहा है तो सेहत की दृष्टि से सब्जियों का सेवन काफी लाभकारी है। उन्होंने मौसम की स्थिति को देखते हुए उन सब्जियों के बारे में जानकारी दी जो फरवरी मार्च महीने में लगाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी मार्च महीने में कद्दू, खीरा, सेम की फली, करेला, पालक, अरबी, बैंगन, भिंडी जैसी सब्जियां उगाई जा सकती हैं। आजकल गाजर, मूली, चुकंदर, शलजम, ब्रोकली, फूलगोभी, प्याज व लहसुन का समय है तो मार्च में लौकी, भिंडी, घीया, कछू करेला, तोरी, मिडी इत्यादि उगाई जा सकती हैं। डा. सिंह ने सब्जियां उगाने की विधि बारे जानकारी देते हुए कहा कि लौकी के बीजों को 24 घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें तथा उसके बाद क्यारियों में लगाएं। उन्होंने कहा कि भिंडी की अगेती किस्म की बुवाई के लिए सिंचाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। भिंडी लगाने से पहले मिट्टी को भुरभुरा कर लेना चाहिए। ककड़ी की बुवाई के लिए एक उपयुक्त समय फरवरी से मार्च ही होता है। इसके लिए एक एकड़ भूमि में एक किलोग्राम बीज की जरूरत होती है। इसे लगभग हर तरह की ज़मीन में उगाया जा सकता है। भूमि की तैयारी के समय गोबर की खाद डालें व खेत की तीन से चार बार जुताई करके सुहागा लगाएं। ककड़ी की बीजाई 2 मीटर चौड़ी क्यारियों में नाली के किनारों पर करनी चाहिए। पौधे से पौधे का अंतर 60 सेंटीमीटर रखें। एक जगह पर दो – तीन बीज बोएं। बाद में एक स्थान पर एक ही पौधा रखें। साथ ही मौसम को देखते हुए हर हफ़्ते एक अच्छी सिंचाई करते रहें। इसी के साथ डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने आलू की फसल निकालने के बाद खेत खाली किए हैं। उन खेतों सब्जी उगाने के लिए खाद की भी जरूरत नहीं रहती है।  
कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में हुआ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान

Thu Feb 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जानकी जयंती पूजन में जुटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : जग ज्योति दरबार में गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने अन्य संतों के साथ विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ जानकी जयंती पूजन एवं अनुष्ठान […]

You May Like

Breaking News

advertisement