1.60 लाख वसूलने के बाबजूद ठेकेदार ने महिला के स्टॉल पर किया कब्जा, 50 हजार का सामान जब्त कर दी जान से मारने की धमकी, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली जंक्शन पर स्टॉल लगाने वाली महिला से धोखाधड़ी, जबरन स्टॉल कब्जाने और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक स्टॉल ठेकेदार ने महिला से लाखों रुपये ऐंठकर उसका कारोबार हड़प लिया और विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को धमकाने लगा। पीड़ित की शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने दो नामजद समेत कई आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
सुभाषनगर के होलीचौकी निवासी किरन के अनुसार वह बरेली जंक्शन के पास एक स्टॉल चला रही थी, जहां पानी की बोतल और दुग्ध उत्पादों की बिक्री होती थी। यह स्टॉल एक बड़े व्यापारी के अंडर में था, जिसने इसे महिला को किराए पर दिया था। महिला का आरोप है कि किराए के नाम पर उससे 1.60 लाख रुपये की पगड़ी वसूली गई और रोजाना 1,500 रुपये किराए के रूप में लिए जाते रहे। इसके अलावा स्टॉल पर काम करने वाले 7 मजदूरों का भुगतान भी उसी से करवाया जा रहा था। जब उसने आधिकारिक दस्तावेजों की मांग की, तो ठेकेदार बहाने बनाकर टालता रहा।
महिला ने बताया कि उसने उधार लेकर 1.60 लाख रुपये आरोपी को दिए थे, लेकिन जब उसने यह रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उल्टा उस पर ही 75,000 रुपये के कर्ज का झूठा आरोप लगा दिया। पीड़िता के अनुसार मई 2024 में पति की मृत्यु के बाद, आरोपी ने मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया। वह अक्सर रात 11 बजे के बाद किराया वसूलने के बहाने महिला के पास आने लगा और उस पर अनुचित दबाव डालने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि व्यवसायी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर उसे अपने संपर्क में रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की और विरोध करने पर स्टॉल पर कब्जा कर लिया, और स्टॉल में रखा 50 हजार रुपये से अधिक का सामान भी जब्त कर लिया गया।
जब महिला ने स्टॉल के नए ठेकेदार से मदद मांगी, तो उसे यह कहकर मना कर दिया गया कि पुराने ठेकेदार ने आदेश दिया है कि उसे स्टॉल न दिया जाए। इसके बाद आरोपी ने महिला को झूठे आरोपों में फंसाने, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोपी के गुर्गे भी लगातार उसके घर के आसपास घूमते रहते हैं, जिससे महिला और उसका परिवार दहशत में जीने को मजबूर है। पीड़िता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक विकलांग है। आरोपी और उसके सहयोगियों की धमकियों के कारण महिला और उसके बच्चे हर वक्त डर के साये में जी रहे हैं। महिला की शिकायत के बाद सुभाषनगर पुलिस ने स्टॉल के पूर्व ठेकेदार राजेश गोस्वमी, बिजनेस यादव समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत कस्बा आंवला में रूट मार्च कर संबंधित को दिए दिशा-निर्देश

Wed Feb 26 , 2025
दीपक शर्मा जिला संवाददाता बरेली : पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली महोदया द्वारा क्षेत्राधिकारी आंवला व प्रभारी निरीक्षक आंवला मय पुलिस बल के आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि एवं होली के दृष्टिगत थाना आंवला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत कस्बा आंवला के मुख्य बाजार, संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले स्थानों […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored