युवा चन्द्रशेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेंबलिदान दिवस पर मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि

पवन कालरा ( संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डी. डी. पुरम शहीद स्मारक पर गुरुवार को हुआ। वक्ताओं ने अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद को आजादी की लड़ाई का सबसे बड़ा योद्धा बताया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि युवा चंद्र शेखर आजाद की बहादुरी, निष्ठा और देश प्रेम से प्रेरणा लें। मुख्य वक्ता रणजीत पाँचाले ने भी उनकी देश के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता और बहादुरी के बारे में विचार रखे। मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके चंद्र शेखर आजाद को सैकड़ों उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।साहित्यकार रमेश गौतम और सुरेश बाबू मिश्रा ने भी आजाद को वीर योद्धा बताया।उपस्थित लोगों में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रदीप माधवार,, जितेंद्र सक्सेना, प्रीति सक्सेना,निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन,मीरा मोहन,कमल भाटिया, संध्या,प्रकाश चंद्र सक्सेना,बिपिन गर्ग,गंगा राम पाल,इं. के.बी.अग्रवाल,अरुणा सिन्हा, सुनील कुमार शर्मा,इन्द्र देव त्रिवेदी,इं. डी. डी. शर्मा,ए. एल.गुप्ता, जसवंत सिंह भाकुनी,कैप्टन नव रत्न सिंह,विशाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली ने स्वाध्याय मंडल किया आयोजित

Thu Feb 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल आयोजित किया। स्वाध्याय मंडल में मुख्य वक्ता फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता उदय वीर सिंह यादव ने अधिवक्ताओं को साक्ष्य विधि विषय पर मार्गदर्शन और ज्ञानार्जन प्रदान किया। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला […]

You May Like

advertisement