दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

साध्वी श्री करमाली भारती जी ने कहा कि हमारा भविष्य हमारे हाथ में है हम आज जो करेंगे वही हमारा भविष्य होगा

(पंजाब)फिरोजपुर 02 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर द्वारा स्थानीय आश्रम में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी श्री करमाली भारती जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा भविष्य हमारे हाथ में है। हम आज जो करेंगे वही हमारा भविष्य होगा। जैसे एक छात्र स्कूल जाता है, अगर वह आज कड़ी मेहनत करके अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है, तो उसका भविष्य भी अच्छा होता है। लेकिन इसके विपरीत यदि वह आज गलत कार्यों में समय बिता रहा है, उसकी संगति गलत है तो आने वाला समय उसके लिए अच्छा नहीं हो सकता। वह अच्छे जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता।
साध्वी जी ने अपने विचारों में आगे कहा कि आज की गई मेहनत ही हमारे अच्छे भविष्य की नींव है। जिस प्रकार किसान द्वारा बोया गया बीज तभी फल देता है जब वह मिट्टी की गर्मी को सहन करता है। उसी प्रकार आज की मेहनत हमें कल फल देगी। उन्होंने कहा कि आज के समाज में युवक-युवतियां गलत संगत में पड़कर गलत राह पर चलकर अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। फिर बाद में समय निकल जाने पर पछताते हैं, जबकि हमारे संत महापुरख भी हमें समझाते हैं कि समय के साथ-साथ अपने जीवन का भी ध्यान रखना चाहिए, समय बीत जाने पर पछताने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति गलत संगति के प्रभाव में आ जाता है तो उसे पता ही नहीं चलता कि क्या गलत है और क्या सही है। हमारे संत ही हमें सही और गलत का बोध करा सकते हैं जिससे हमारा वर्तमान और भविष्य सुनहरा हो सकता है। हमें अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए। पूर्ण संत के सत्संग में जाना चाहिए। जहां हमें जिंदगी जीना सिखाया जाता है। अंत में बहन नैन्सी जी ने भजन कीर्तन गाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीवरलाइन चौक दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कत

Mon Mar 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नॉवल्टी चौराहे के पास से सीवरलाइन चौक है आएदिन की समस्या बनी रहती है,दुकानदार मोहम्मद एजाज़ ने बताया कि सीवरलाइन का पानी सड़क पर बह रहा है,गन्दे पानी के कारण दूकानदारी में दिक्कत होती है ग्राहकों और राहगीरों के कपड़े कीचड़ उछालने से खराब […]

You May Like

advertisement