बजट सत्र से पहले विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की महामहिम से शिष्टाचार भेंट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

वीरवार को विधान सभा में बुलाई सर्वदलीय बैठक, इसके बाद होगी बीएसी की बैठक।

चंडीगढ़, 5 मार्च :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बजट सत्र शुरू होने से पहले बुधवार को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनकी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई। वर्ष के प्रथम सत्र के पहले दिन महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होता है, इसको लेकर भी बात हुई। संविधान व संसदीय प्रणाली में राज्यपाल के अभिभाषण का विशेष महत्व है। इस क्षण को गरिमामय पूर्ण ढंग से भी देखा जाता है।
विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र से एक दिन पूर्व विधान सभा सचिवालय में शाम 3 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए सभी दलों को सूचना भेजी गई है। बैठक में सत्र की कार्यवाही, उत्पादकता बढ़ाने पर भी विचार होगा तथा अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। इसके लिए सत्र के दौरान सदन की गरिमा व अनुशासन बना रहे तथा जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा हो पाये, यह बिन्दु भी चर्चा के विषय होंगे। उन्होंने कहा कि सभी दलों से आग्रह किया जाएगा कि वे तथ्यों पर आधारित तैयारी के साथ सत्र में भाग लेंगे तो तथा प्रदेश के विकास को लेकर गंभीरता से सदन में विचार हो सकेगा।
इसके बाद शाम 4 बजे कार्य सलाहकार समिति की बैठक होगी, जिसके लिए सभी सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। इस बैठक में पूरे बजट सत्र के दौरान होने वाले सभी विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। सत्र की समयावधि भी इसी दौरान तय होगी। दोनों बैठकों में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विपक्ष से नेता भी मौजूद रहेंगे।
हरियाणा राज भवन में बुधवार को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुंभ में ग्रहणियों का प्रबंध सर्वोत्तम रहा : डॉ. रश्मि शुक्ला

Thu Mar 6 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्रयागराज 5 मार्च : प्रयागराज सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान ने महाकुंभ पर्व पर ग्रहणियों द्वारा किए गए श्रम से धन से और समय की आहुति करने वाली ग्रहणियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा एवं संस्थान की अध्यक्ष डॉ. रश्मि ने कहा को […]

You May Like

advertisement