भारतीय संस्कृति में नारियों का विशेष स्थानः डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह

संजीव कुमारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 8 मार्च: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने स्कूल की शिक्षिकाओं व गैर शिक्षक कर्मचारी को सम्मानित किया।
स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रो सुनीता दलाल व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा की जाती है और उसका मान सम्मान किया जाता है। वहां पर माँ लक्ष्मी व सरस्वती का वास होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को विशेष स्थान दिया गया है। हम नवरात्रों में देवी के विभिन्न रुपों की पूजा करते हैं। हमे हमारी संस्कृति व संस्कार आरम्भ से ही सीखाते है कि हमें महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए। उनकी पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका उर्मिला काजल, पंकज धमीजा, पुष्प लता व ग़ैर शिक्षक कर्मचारी श्रीमती तारो देवी को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सुखविंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ वीरेंद्र पाल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। स्कूल में समय समय पर विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ महापुरुषों की जयंती, विशेष अवसरों व दिनों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल युग में ऑनलाइन शिक्षा की बढ़ रही है मांग : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Sun Mar 9 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन। कुरुक्षेत्र, 8 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन शिक्षा की मांग बढ़ रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ऑनलाइन कोर्सिज के […]

You May Like

advertisement