वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप खत्री को मिलेगा ‘कानूनी सेवा सम्मान’

नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक 26 जुलाई : रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यकारी पदाधिकारी अधिवक्ता प्रदीप खत्री को उनकी दीर्घकालिक और पारदर्शी कानूनी सेवाओं के लिए 25वें उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025 के अंतर्गत ‘कानूनी सेवा सम्मान’ से नवाज़ा जाएगा। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ सहित कार्यकारी सदस्य अधिवक्ता परवीन डबास व विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी अधिवक्ता सुचेता द्वारा साझा की गई, जिन्होंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र प्रदान किया।
अधिवक्ता प्रदीप खत्री का जन्म नरेला (दिल्ली) में हुआ। वर्ष 2006 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली से अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होने के बाद से वे पिछले 18 वर्षों से दिल्ली की विभिन्न जिला अदालतों, दिल्ली उच्च न्यायालय व भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में शामिल हैं, और अब तक कार्यकारिणी सदस्य व अतिरिक्त सचिव जैसे प्रमुख दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
अपने बार सहयोगियों के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए, प्रदीप खत्री ने बार में पारदर्शिता, सुविधा और अभ्यास की सहजता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। आगामी चुनावों में वे मानद सचिव पद हेतु अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसमें वे आरटीआई आधारित पारदर्शी फंड प्रबंधन, अधिवक्ताओं की मूलभूत सुविधाएं, और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुषमा नाथ ने कहा कि प्रदीप खत्री जैसे अधिवक्ता विधिक सेवा में ग़रीबोत्थान का पर्याय हैं, उन्हें सेवाश्रम सम्मान से नवाज़ा जाना हर अधिवक्ता के लिए एक गर्व का विषय है।
अधिवक्ता परवीन डबास ने बताया कि समाज सेवा एवं अधिवक्ता कल्याण में प्रदीप खत्री की अपनी एक अलग पहचान है, जिसमे सेवाश्री सम्मान एक और अलंकार की भाटी सुसज्जित होने जा रहा है। उनकी कार्यशैली, सुलभ नेतृत्व और बार सदस्यों की आवाज़ बनने की क्षमता ने उन्हें अधिवक्ताओं के बीच एक प्रभावशाली व समर्पित व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।
संक्षिप्त विवरण:
अधिवक्ता प्रदीप खत्री, 18 वर्षों से सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट व दिल्ली की जिला अदालतों में प्रैक्टिसरत; रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य व अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। पारदर्शिता व बार सदस्यों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध नेतृत्व, कानूनी सेवा में अनुकरणीय योगदान के लिए ‘कानूनी सेवा सम्मान’ हेतु चयनित।
यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट (पंजी.) और माता मनतरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 25वें उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025 समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय समिति के सदस्यगण: पद्मश्री विजय कुमार चोपड़ा (संरक्षक), न्यायमूर्ति कैलाश गम्भीर (संरक्षक), डॉ. एस.एम. रहेजा (मेडिकल विंग संरक्षक), डॉ. सुषमा नाथ (राष्ट्रीय अध्यक्ष), वरिष्ठ पत्रकार गिरीश चंद्र शर्मा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सहित अखिल नाथ (युवा अध्यक्ष) एवं सेवाश्री पुरस्कार चयन समिति के अन्य प्रतिष्ठित सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृति बोध परियोजना अखिल भारतीय कार्यशाला का शुभारम्भ

Sun Jul 27 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में तीन दिवसीय संस्कृति बोध परियोजना प्रश्न पत्र एवं प्रश्न मंच हेतु प्रश्न संच निर्माण की अखिल भारतीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। मंचासीन विद्या भारती […]

You May Like

advertisement