नगर पालिका के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में श्री नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा

बिलरियागंज। स्थानीय नगर पालिका के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में श्री नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा नवरात्रि के प्रथम दिन बड़े ही धूमधाम से निकल गई । कलश यात्रा में दोहरीघाट स्थित सरजू नदी के पावन तट से आए जल को कलश में भरकर बाजार तथा क्षेत्र की सैकड़ो कन्याये कलश लेकर पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए बाजार के नया चौक ,भीमबर रोड, थाना रोड, पुराना चौक ,कासिमगंज बाजार ,शहाबुद्दीनपुर से होते हुए यज्ञ स्थल के प्रांगण में बने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करके कलश यात्रा पूर्ण की। कलश यात्रा में चल रहे यज्ञ के रथ , बाजे की धुन के साथ – साथ वाजरवासियो और क्षेत्र के लोगों की जयकारो के उद्घोष और घंटे घड़ियालों की आवाज से पूरी बाजार और क्षेत्र भक्तिमाय हो गया । वही यज्ञ के यज्ञाचार्य अवध धाम से पधारे पंडित अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह यज्ञ 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा । जिसमें प्रत्येक दिन शाम को 5 बजेसे श्रीमद् भागवत कथा का अमृत ज्ञान कथावाचक राहुल दुबे के द्वारा दिया जाएगा । इस मौके पर , बबलू उर्फ चंदन, ,सभासद श्रवण मोदनवाल, धर्मेंद्र ,दीपक मोदनवाल ,गोली वर्मा ,रामबूझ गुप्ता, अमित गुप्ता ,विनय मद्धेशिया, सभासद आलोक गुप्ता,सभासद राकेश विशवकर्मा,आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का पीछा—वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

Thu Mar 19 , 2026
रिपोर्ट ::जफर अंसारीस्थान.. हल्द्वानी हल्द्वानी शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक […]

You May Like

advertisement