भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुसार हर त्यौहार का विशेष महत्व है

भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुसार हर त्यौहार का विशेष महत्व है।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

धार्मिक परम्पराओं के अनुसार होलाष्टक की अवधि बेहद महत्व रखती है।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुसार हर त्यौहार का विशेष महत्व है। होली के त्यौहार को भी उल्लास एवं खुशी के साथ मनाया जाते है। होली के त्यौहार से पहले धार्मिक परम्पराओं के अनुसार होलाष्टक की अवधि बेहद महत्व रखती है। यह अवधू 7 मार्च से 13 मार्च तक होलाष्टक है। श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद कालोनी ढांड रोड़ कुरुक्षेत्र के पंडित राजेश कौशिक ने बताया कि होलिका दहन तक सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। उन्होंने कहा कि होलिका दहन से आठ दिन पहले हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र भगत प्रहलाद को भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा से रोकने के लिए बहुत यातनाएं दी थी। होलाष्टक फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होता है और इसका समापन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। होलाष्टक की समाप्ति होलिका दहन के साथ होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान मांगलिक कार्य करने से उसमें असफलता मिलती है। इसके साथ ही जीवन में नकारात्मकता आती है।
पंडित राजेश कौशिक पूजन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधान सभा बनी नई परम्परा की गवाह, शोक प्रस्ताव में विधायकों के साथ खड़े हुए अधिकारी, पत्रकार और दर्शक

Sat Mar 8 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। चंडीगढ़, 7 मार्च :हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र का पहला दिन नई परंपरा का साक्षी बना। महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव पर विधायकों के साथ-साथ सदन में उपस्थित अधिकारी, पत्रकार और दर्शक भी अपने-अपने स्थानों पर खड़े हुए।विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement