अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा पूरे राज्य में चला है लोगों को जागरूक करने का अभियान : राजेश सिंगला

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा पूरे राज्य में चला है लोगों को जागरूक करने का अभियान : राजेश सिंगला।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

वैश्य समाज के लोग राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाएं : अशोक बुवानीवाला।

कुरुक्षेत्र, 7 अप्रैल : कुरुक्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने पूरे राज्य में समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि वैश्य समाज के लोगों को राजनीति में अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और शादियों पर बढ़ते खर्च को कम करने के लिए काम करना चाहिए। सिंगला के अनुसार अशोक बुवानीवाला लगातार बैठकें कर हर जिला के वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि आज राजनीति का महत्व सबसे ज्यादा है और समाज राजनीति में लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार से एक व्यक्ति को सक्रिय राजनीति में भागीदारी करनी चाहिए। फिर चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़कर करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज के लोग सक्रिय राजनीति में अधिक भागीदारी करेंगे तो आने वाले समय में उन्हें अधिक टिकट मिल पाएंगी और अधिक संख्या में जीत कर सदन में पहुंचेंगे।
वैश्य समाज के नेता ने कहा कि आज स्थित यह हो गई है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए राजनीति अहम भूमिका अदा करती है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि आज समाज में शादी करना मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बहुत मुश्किल काम हो गया है ऐसे में समाज के लोगों को इस तरफ ध्यान देना होगा। शादी में खर्च में कमी लाने के लिए उपाय करने पड़ेंगे। उन्होंने दिखावे की परंपरा से ऊपर उठकर सोचने की तरफ ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया है कि अग्रवाल वैश्य समाज ने शादी में मेन्यू को छोटा रखने, प्री वेडिंग शूट को बंद करने, निमंत्रण पत्र डिजिटल रखने जैसे उपाय सुझाए हैं।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग एवं ध्यान भारतीय संस्कृति की पहचान : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Tue Apr 8 , 2025
योग एवं ध्यान भारतीय संस्कृति की पहचान : डॉ. वीरेन्द्र पाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि के आईआईएचएस द्वारा योग एवं ध्यान प्रशिक्षण में पतंजलि योग समिति हरिद्वार से साध्वी देव वाणी ने अष्टांग योग व साध्वी देव गरिमा ने दिया ध्यान का प्रशिक्षण। कुरुक्षेत्र, 07 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement