श्री मारकंडेश्वर मंदिर में पूर्णिमा पर शुरू हुआ होली उत्सव रंग पंचमी पूजन पर होगा समाप्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

रंग पंचमी पर राधा कृष्ण का भी होगा पूजन।

कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से हर वर्ष की भांति होली उत्सव उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि होलिका दहन से प्रारम्भ होकर होली उत्सव रंग पंचमी पूजन के साथ समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के समापन पर 19 मार्च को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ रंग पंचमी का पूजन होगा। इस मौके पर राधा कृष्ण का भी पूजन किया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार रंग पंचमी का पूजन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को किया जाता है। यह पूजन होली के अंतिम दिन के रूप में किया जाता है और प्राचीन काल से धार्मिक और सामाजिक महत्व के साथ किया जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंग पंचमी के दिन पूजन के उपरांत गुलाल लगाते हैं, खुशियों में रंगते हैं और मिठाइयों का सेवन करते हैं। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा अत्यंत श्रद्धा और भक्ति से की जाती है। रंग पंचमी के दिन विशेष रूप से राधा-कृष्ण की पूजा की जाती है। जो भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, आकाश इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में मंत्रोच्चारण के साथ प्रारम्भ हुआ तीन दिवसीय होलिका अनुष्ठान

Thu Mar 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। होलिका अनुष्ठान के पहले दिन यज्ञ में दी गई आहुतियां। कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : जग ज्योति दरबार में प्रारम्भ हुए तीन दिवसीय होलिका अनुष्ठान के पहले दिन बुधवार को भगवान श्री गणेश, भगवान श्री विष्णु तथा भगवान शिव का आहवान कर पूजन किया गया। इस के […]

You May Like

advertisement