चेयरमैन ने होली और रमजान के मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े

चेयरमैन ने होली और रमजान के मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नगर पंचायत चेयरमैन ने होली और रमजान मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े। जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने हिंदू, मुसलमान की एकता की मिसाल काम करते हुए हर साल की तरह इस साल भी होली, रमजान के मौके पर हिंदू और मुस्लिम परिवार के गरीब, अनाथ, बेसहारा लोगों को बांटे कपड़े। इस मौके पर चेयरमैन इमराना बेगम ने गंगा जमुना तहजीब आपसी भाईचारे के साथ होली व (ईदुलफितर) ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।तथा इस मौके पर मुल्क की खुशहाली देश की तरक्की व अमन चैन कायम रहने की दुआ की। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी ठंड के मौसम में चेयरमैन ने ठंड से बचाव करने के लिए गरीबों को रजाई- गद्दे भी बांटे थे। और हर जरूरतमंद की मदद करती रहती है। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, समाजसेवी हसन अंसारी, हसनैन अंसारी, सनाया अंसारी, हाजमा अंसारी, इकरार हुसैन, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन अंसारी, सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली मिलन समारोह में गूंजी श्री गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की गूंज -- डॉ.रजनीश सक्सेना

Sun Mar 16 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी/ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी /महिला कल्याण समिति के संयुक तत्वावधान में होली के पावन अवसर पर श्री गंगा, गौ,बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान को समर्पित […]

You May Like

Breaking News

advertisement