कार पलटने से सभासद की पत्नी समेत तीन लोग हुए घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रामपुर हाईवे पर कार पत्थर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर पलट गई जिससे कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। ‌
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी में मोहल्ला नई बस्ती के सभासद प्रदीप गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता अपने बेटे रोहित गुप्ता उर्फ सोनू ,राहुल गुप्ता उर्फ मोनू के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से फतेहगंज पश्चिम आ रहे थे । जैसे ही कार रामपुर बाईपास पर पहुंची तो वहां पुल पर रेलिंग की जगह बड़ा सा पत्थर रखा हुआ था। सुबह तीन बजे अंधेरा होने के कारण कार अचानक पत्थर से टकराकर क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार में बैठे महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को फोन कर घायल श्रीमती रीना गुप्ता पत्नी प्रदीप गुप्ता, पुत्र रोहित गुप्ता उर्फ सोनू, राहुल गुप्ता उर्फ मोनू और कर ड्राइवर कमल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के द्वारा सूचना मिलने पर रीना गुप्ता के पति प्रदीप गुप्ता सभासद अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। और अपनी पत्नी एवं अपने दोनों बच्चों और ड्राइवर को बरेली लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उनकी पत्नी रीना गुप्ता की हालत गंभीर बताई जाती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चेयरमैन ने होली और रमजान के मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े

Sun Mar 16 , 2025
चेयरमैन ने होली और रमजान के मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नगर पंचायत चेयरमैन ने होली और रमजान मौके पर गरीबों को बांटे कपड़े। जानकारी के अनुसार रविवार को फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके […]

You May Like

Breaking News

advertisement