उर्स ए नासरी-विसाली कुल की रस्म अदा,सामुहिक रोज़ा इफ़्तार से पहले अमन चैन की दुआ

उर्स ए नासरी-विसाली कुल की रस्म अदा,सामुहिक रोज़ा इफ़्तार से पहले अमन चैन की दुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल लाइन मस्जिद नोमहला शरीफ़ स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर 120वें उर्स के तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहे है,उर्स के मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी साबरी बरेली में आये हुए है उनकी ज़ेरे सरपरस्ती में महफिलों का आयोजन हो रहा है।इसी कड़ी में आज बाद नमाज़े फजर कुरआन ए पाक तिलावत हुई,महफ़िल समां के दौरान सुबह 11 बजे हज़रत नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह के विसाली कुल शरीफ़ की रस्म अदायगी,और बाद नमाज़ असर हज़रत ख़्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलेह के कुल शरीफ़ की रस्म अदा की गई।मुल्क व आवाम की खुशहाली की दुआ।सलातो सलाम पेश किया गया,उर्स के ज़ेरे निगरा हज़रत सलमान अहमद नासरी, हज़रत ख़्वाजा शयान अहमद नासरी, ख़्वाजा वसीम अहमद आदि सहित अकीदतमंद मग़रिब में सामुहिक रोज़ा इफ्तारी दस्तरख्वान में मौजूद रहे।बाद नमाज़ ए तरावीह महफ़िल समां की महफ़िल देर तक जारी रही।इससे पहले जुमे को अपने कददीमी रास्तो से परचम दरगाह पहुँचा परचम कुशाई की रस्म अदायगी के बाद महफ़िले शुरू हुई थी।दरगाह के हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी ने बताया कि इतवार को दिन उर्स की महफ़िल,असर मग़रिब बीच मुख्य कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी और सामुहिक रोज़ा इफ्तार होगा।
उर्स की व्यवस्था देख रहे हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी,सूफी वसीम मियाँ साबरी ने सभी से शिरकत करने की दावत दी है।ई.अनीस अहमद खां ने दरगाह पर हाज़री दी,दरगाह के ख़्वाजा सलमान अहमद नासरी ने दस्तारबंदी कर खुसूसी दुआ की,इस मौके पर पम्मी खां वारसी मौजूद रहे।इस मौके पर समाजसेवी पम्मी खां वारसी के साथ उर्स की देखरेख में शाहिद रज़ा नूरी,सरवत नासरी,फहीम यार खान, मोहम्मद शाहिद कुरैशी नासरी साबरी, बब्बू नासरी,यासिर,अलीम सुल्तानी,आमिर सुल्तानी,सलीम साबरी, सलमान सुल्तानी,शमशाद साबरी, साबिर सुल्तानी,रिज़वान साबरी नन्ना मियाँ, शेख हरिम अहमद नासरी,फहीम साबरी,नसीम साबरी,मेराज साबरी, अतीक साबरी, इमरान साबरी आदि लगे रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर होली मिलाप शिविर होली मिलाप मेला(स्थान गुलाबराय इंटर कॉलेज मैदान) हुआ आयोजित

Sun Mar 16 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति द्वारा ऐतिहासिक होली मिलाप मेला मेंबाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर का शिविर का आयोजन किया गया ।बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि शिविर पर बाबा त्रिवटीनाथ जी के आशीर्वाद स्वरूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement