शिक्षामित्र पूनम यादव पर बीते 6 मार्च को बिद्यालय से घर जाते समय हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक व शिक्षामित्र संगठन में काफी आक्रोश

बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोसड़ीपट्टी पर कार्यरत शिक्षामित्र पूनम यादव पर बीते 6 मार्च को बिद्यालय से घर जाते समय हुए प्राणघातक हमले के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षक व शिक्षामित्र संगठन में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर रविवार को शिक्षक और शिक्षा मित्र उत्थान समिति के बैनर तले एक संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र पटवध पर बैठक कर शिक्षामित्र पर विद्यालय से घर लौटते समय कातिलाना हमले की शिक्षक संगठनों द्वारा कड़ी भर्तसना की गयी।बैठक को संबोधित करते मनीष राय ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से पूरे शिक्षक समाज मे रोष व्याप्त है।संजय यादव ने कहा कि पीड़िता को सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए ताकि दवा इलाज हो सके।उपस्थित सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो शिक्षक समाज आर पार की लड़ाई हेतु बाध्य होगा।बैठक में प्रमुख रूप से योगेंद्र यादव,सुधीर निगम,संजय यादव,अवनिन्दु राय,अविनेश राय,ज्ञानेंद्र,विद्याभूषण,प्रशांत सिंह,घनश्याम यादव,ममता सिंह,सुचित्रा यादव,मीरा सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु ही मानव को अध्यात्म की राह दिखाते है–साध्वी श्रेया भारती

Mon Mar 17 , 2025
एक ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु ही मानव को अध्यात्म की राह दिखाते है–साध्वी श्रेया भारती (पंजाब)फिरोजपुर 17 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 16 से 22 मार्च सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक फाजिल्का की पुरानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement