Uncategorized

संतों ने हमेशा समाज हित में अहम भूमिका निभाई है : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित है।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन समाज को ही समर्पित होता है। इतिहास में प्रमाण मौजूद हैं कि संतों ने समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। संत महापुरुषों के वचनों और कार्यों से समाज में शास्त्र और सदाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि संतों के उपदेशों से लोगों को सही और गलत का भेद समझने में मदद मिली है। संतों के विचारों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिला है। महंत राजेंद्र पुरी ने पंजाब से आए श्रद्धालुओं का दरबार में पूजन सम्पन्न करवाने के बाद कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भी संत महापुरुषों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संतों के सत्संग वचनों से समाज में सामंजस्य और सहयोग को बढ़ावा मिलता है। संतों के सानिध्य में आकर भटके लोग भी सही मार्ग अपनाते हैं। सच्चे संत महापुरुष तो राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधते हैं। संतों ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। संतों का जीवन भक्तों के कल्याण और मानव सेवा को समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के उपदेश सदैव प्रेरणादायी होते हैं। संतों के विचारों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को समाज कल्याण में अपना योगदान करना चाहिए। इस अवसर निरंजन सिंह, सुखदेव सिंह, मनोज शर्मा, एकता, चेतना वशिष्ट, हरिकेश वशिष्ट, अजय राठी, विजय राठी तथा मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
बच्चे को गोद में लिए महंत राजेंद्र पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel