संतों ने हमेशा समाज हित में अहम भूमिका निभाई है : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित है।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन समाज को ही समर्पित होता है। इतिहास में प्रमाण मौजूद हैं कि संतों ने समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। संत महापुरुषों के वचनों और कार्यों से समाज में शास्त्र और सदाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि संतों के उपदेशों से लोगों को सही और गलत का भेद समझने में मदद मिली है। संतों के विचारों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिला है। महंत राजेंद्र पुरी ने पंजाब से आए श्रद्धालुओं का दरबार में पूजन सम्पन्न करवाने के बाद कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में भी संत महापुरुषों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संतों के सत्संग वचनों से समाज में सामंजस्य और सहयोग को बढ़ावा मिलता है। संतों के सानिध्य में आकर भटके लोग भी सही मार्ग अपनाते हैं। सच्चे संत महापुरुष तो राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधते हैं। संतों ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। संतों का जीवन भक्तों के कल्याण और मानव सेवा को समर्पित रहता है। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों के उपदेश सदैव प्रेरणादायी होते हैं। संतों के विचारों से प्रेरणा लेकर व्यक्ति को समाज कल्याण में अपना योगदान करना चाहिए। इस अवसर निरंजन सिंह, सुखदेव सिंह, मनोज शर्मा, एकता, चेतना वशिष्ट, हरिकेश वशिष्ट, अजय राठी, विजय राठी तथा मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
बच्चे को गोद में लिए महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज

Mon Mar 17 , 2025
रंग पंचमी उत्सव के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हो रही है भजनों की गूंज। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। रंग पंचमी उत्सव में श्रद्धालु भजनों पर खूब मस्ती में नाच रहे हैं। कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : फाल्गुन होली के बाद भी मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव […]

You May Like

Breaking News

advertisement