यह बजट देश के विकास के लिए देश की जनता के लिए बहुत ही सुंदर बजट है- अशोक सिंह

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट भाषण को एल ए डी टीवी के माध्यम से सुना गया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला प्रभारी अशोक सिंह, लालगंज प्रभारी मुराहू राजभर मौजूद रहे।
बजट भाषण को सुनने के बाद मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2026 देश के सामने रखा गया। यह बजट 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बजट है। यह बजट देश के विकास के लिए देश की जनता के लिए बहुत ही सुंदर बजट है यह बजट रक्षा के क्षेत्र में औद्योगीकरण के क्षेत्र में और सड़क से लेकर समुद्र तक विकास के लिए बहुत ही बड़ा बजट है। इस बजट का हम स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणऔर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्र सरकार में वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी जी को धन्यवाद देता हूं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि यह बजट जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट इसमें बहुत सी चीजों के दाम भी घटे हैं जिसमें मुख्य रूप से कैंसर की 17 दावों के दाम कम हुए हैं और भी सात गंभीर बीमारियों की दावों के दाम को काम किया गया है वस्त्र और जूते के दाम भी कम हुए हैं मोबाइल फोन के भी दाम कम हुए है। हम इस बजट का स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देते हैं।
इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सतेन्द्र राय, आजाद अनिमर्दन,लक्ष्मण मौर्या, निखिल राय, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह सचिदानंद सिंह, पूनम सिंह, विभा बर्नवाल प्रवीण सिंह,विनय प्रकाश गुप्ता मृगांक शेखर सिन्हा विवेक निषाद पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमींफरेंदा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकट का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किय निरीक्षण

Mon Feb 2 , 2026
आजमगढ़। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा विकासखंड बिलरियागंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमींफरेंदा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की उपस्थिति निर्धारित […]

You May Like

Breaking News

advertisement