हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बिथरी चैनपुर क्षेत्र में गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर की फरसे से काटकर हत्या करने वाले दोनों आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने 12 साल पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से बांका और नल का हत्था बरामद किय गया है।
12 साल पहले बिथरी चैनपुर के मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल की पत्नी को गांव निवासी धर्मवीर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विवाद होने पर धर्मवीर, उसके पिता जमुना प्रसाद व भाई ने पन्नालाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में धर्मवीर आदि आरोपी जेल भेज दिए गए थे। बाद में पन्नालाल की पत्नी वापस अपने घर आ गई थी। पन्नालाल के सगे भाई ख्यालीराम के साथ रहने लगी। लगभग एक साल बाद ख्यालीराम का चाचा प्रेमशंकर धर्मवीर के भाई की पत्नी को ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश चली आ रही थी। जमानत मिलने पर गुरुवार दोपहर धर्मवीर जेल से छूटा था। इसके बाद वह अपने छोटे भाई टूड़ी के साथ रात करीब दस बजे ख्यालीराम और प्रेमशंकर के घर पहुंच गया। झगड़े के दौरान प्रेमशंकर और ख्यालीराम उन पर भारी पड़ने लगे तो धर्मवीर और उसका भाई भागने लगे। तभी ख्यालीराम और प्रेमशंकर ने दोनों को दौड़ाकर नल के हत्थे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई टूड़ी घायल हो गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, एसएसआई देवेन्द्र सिंह, एसआई रणधीर सिंह, शशांक सिंह, हेड कांस्टेबल तौसीम हैदर और कांस्टेबल विजिल मलिक शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रो.आर्या, प्रो.अमरेश अमिता और शोभा को मिला शिक्षा सम्मान

Wed Mar 19 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को रोटरी भवन शिक्षाविद विंदयवासिनी एवं वृन्दावन बिहारी स्मृति सम्मान एवं विमोचन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो.वाई.डी.एस.आर्या और कार्यक्रम के अध्यक्ष के.सी.एम.टी. के निदेशक प्रो.अमरेश कुमार को वृन्दावन […]

You May Like

Breaking News

advertisement