प्रशासन के सह पर फल फूल रहा है सरकारी नौकरी दिलाने का गिरोह डीआईजी से शिकायत कर पीड़ित ने लगाया गम्भीर आरोप

प्रशासन के सह पर फल फूल रहा है सरकारी नौकरी दिलाने का गिरोह डीआईजी से शिकायत कर पीड़ित ने लगाया गम्भीर आरोप

फर्जी सरकारी लोगो लगी गाड़ियों से वर्षों से चल रहा गिरोह सरगना

शिकायत करने पर हुई पीड़ित परिवार से हुई मारपीट, शिकायत कर्ता पर दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़।थाना मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा निवासी सउद पुत्र इफ्तेखार उर्फ शब्बू ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों द्वारा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व फर्जी आईडी कार्ड देकर तथा गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो लगाकर लोगों से अवैध वसूली की जा रही थी। इस पूरे मामले की सूचना पूर्व में चौकी प्रभारी लोहरा को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि 24 दिसंबर 2025 को खेत से लौटते समय आरोपियों ने घात लगाकर उसके साथ मारपीट की। इसकी लिखित शिकायत 27 दिसंबर को चौकी प्रभारी लोहरा को दी गई, लेकिन कार्यवाही करने के बजाय कथित तौर पर “सिस्टम से आने” की बात कही गई। पीड़ित द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर 29 दिसंबर 2025 को उसके तथा उसके परिवार के खिलाफ ही विपक्षियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित ने पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र से निष्पक्ष जांच और कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद में लगातार गिरते तापमान एवं शीतलहर की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने जनसामान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

Tue Jan 6 , 2026
शीतलहर के दृष्टिगत स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश जारीजनपद में लगातार गिरते तापमान एवं शीतलहर की संभावना को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने जनसामान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि शीतलहर केवल असुविधा नहीं, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण […]

You May Like

Breaking News

advertisement