वरिष्ठ पत्रकार मीडिया काउंसलिंग ऑफ जर्नालिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877

रोहतक 23 मई : समाज एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी को एक भव्य सामाजिक समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेन्द्र सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि संजय राठी ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और संजय राठी ने सदैव सामाजिक सरोकारों तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
समारोह में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जाट शिक्षा समिति, रोहतक के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह नांदल ने कहा कि संजय राठी ने पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि संजय राठी का जीवन संघर्ष, सेवा एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा युवा पीढ़ी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर बलराज नांदल, कृष्ण, जयदेव सिंह, सुरेंद्र मलिक, प्रेम सिंह नांदल, भूप सिंह, मनजीत सिंह, करण सिंह, आदित्य, वीरेंद्र सिवाच एवं अमित सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने संजय राठी के सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू के 94 विद्यार्थियों का सपना हुआ साकार

Sat May 23 , 2026
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सौंपे विद्यार्थियों को ऑफर लैटर,चयनित विद्यार्थियों और इरा को दी बधाई। पलवल, प्रमोद कौशिक 23 मई : चेहरे पर ख़ुशी… आंखों में चमक और हाथों में कंपनी का ऑफर लैटर। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के 94 विद्यार्थियों का सपना साकार हो गया। कोर्स पूरा होने […]

You May Like

advertisement