रंग पंचमी उत्सव अनुष्ठान की समाप्ति के लिए सभी तैयारियां पूर्ण : महंत जगन्नाथ पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

होली के रंग पंचमी उत्सव का है विशेष महत्व, रंग पंचमी भगवान श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं से जुड़ी है।

कुरुक्षेत्र, 18 मार्च : होली के पांच दिन बाद तक चलने वाले रंग पंचमी उत्सव को लेकर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। इस अनुष्ठान की 19 मार्च को भगवान शिव व भगवान विष्णु के पूजन के साथ ही समाप्ति है। पांच दिन तक चले रंग पंचमी उत्सव में श्रद्धालुओं की मस्ती देखते ही बनती थी। श्रद्धालुओं ने रंग पंचमी उत्सव भजनों का भी खूब आनंद लिया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि होली का पर्व उत्साह और रंगों का पर्व है, जो कि पारंपरिक तौर पर आठ दिन मनाया जाता है। होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी उत्सव मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। इस अवसर पर देवी-देवता पृथ्वी पर आए और इस पर्व का आनंद उठाया। इस कारण इसे रंग पंचमी कहा जाता है। रंग पंचमी 19 मार्च को मनाई जा रही है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि होली के त्यौहार पर तो रंग लगाया जाता है लेकिन रंग पंचमी के दिन रंगों की बौछार, गुलाल उड़ाने और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि रंग पंचमी भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी मानी जाती है। उन्होंने कहा कि रंग पंचमी के दिन खासतौर पर मथुरा-वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में आकर्षण का केंद्र होता है। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और गोकुल के मंदिरों में विशेष रंग उत्सव होते हैं। इस दिन जोश व भक्ति भाव के साथ भजन-कीर्तन होते हैं।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से राज्यपाल आचार्य देवव्रत की शिष्टाचार भेंट

Wed Mar 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नई दिल्ली,18 मार्च : गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण, भूमि की उर्वरता, मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते […]

You May Like

Breaking News

advertisement