तीन दिन से लापता युवती का सड़क किनारे नहर में मिला शव

तीन दिन से लापता युवती का सड़क किनारे नहर में मिला शव

, बिलरियागंज
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अनीता यादव( 20) पुत्री राम अवध ,अठारह मार्च को अपने घर से लापता हो गयी। इस संबंध में परिजनों द्वारा बिलरियागंज थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। इसी बीच आज सुबह थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे को सूचना मिली कि रामपुर सिवान में सड़क के किनारे नहर में किसी युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिलरियागंज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद सीओ सगड़ी शुभम तोंदी , एसपी ग्रामीण चिराग जैन फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल की जांच किया। पंचनामा बनवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि मृतका की गुमशुदगी 18 मार्च को थाने पर दर्ज की गई है।घटना में जिनकी भी संलिप्तता होंगी उनके साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । मृतिका एक भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटी थी ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल के बाद विधान सभा की दो विशेष कमेटियां गठित

Fri Mar 21 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। संसदीय कार्य मंत्री लाए सरकारी प्रस्ताव, सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित। चंडीगढ़, 20 मार्च :हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल पर विधान सभा की दो विशेष कमेटियां गठित हो गई हैं। इस संबंध में वीरवार को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा की ओर […]

You May Like

advertisement