लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार

लालकुआं में प्रशासन की पहल: घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार।

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआं

एंकर-लालकुआं जिला अधिकारी के निर्देश पर लालकुआं क्षेत्र में रसोई गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन ने विशेष पहल की। इस दौरान एसडीएम रेखा कोली और पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत की मौजूदगी में गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस सिलेंडर वितरित किए गए।
यहाँ अभियान के तहत टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को उनके घरों तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली। लंबे समय से गैस की उपलब्धता को लेकर आ रही समस्याओं के बीच प्रशासन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा।
इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचने से लोगों को लाइन में लगने और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वही एसडीएम रेखा कोली ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। यदि कहीं शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    इधर पूर्ति निरीक्षक मोहित काठयत ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डोर-टू-डोर डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आज लगभग 792 सिलेंडर वितरित किए गए तथा यहा डिलीवरी आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। 

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण

Sun Mar 15 , 2026
एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित मा0मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित गैस एजेंसियों का किया गया निरीक्षण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : एलपीजी गैस की कालाबाजारी ओवर रेटिंग रोकने संबंधित माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित […]

You May Like

Breaking News

advertisement