महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कैंटीन खाना में मिला कीड़ा छात्रों में आक्रोश

खाद्य सुरक्षा में भारी लापरवाही, छात्रों ने जताई स्वास्थ्य को लेकर चिंता
छात्रों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

आजमगढ़।महाराजा सुहेलदेव राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय के मेस में छात्रों को परोसे गए भोजन में जीवित कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। यह घटना 03 जनवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। भोजन में कीड़ा मिलने से छात्रों में भय और आक्रोश व्याप्त हो गया तथा कई छात्रों ने भोजन करने से इंकार कर दिया। छात्रों का कहना है कि इस लापरवाही से उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। घटना से आक्रोशित छात्रों एवं छात्र नेताओं का प्रतिनिधि दीपक पाठक “माइकल” मंत्री छात्रसंघ, डी०ए०वी०पी०जी० कालेज के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में मेस प्रबंधन एवं ठेकेदार की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मेस की नियमित जांच, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी करने की अपील की गई है। छात्रों को उम्मीद है कि प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई करेगा। ज्ञापन देते समय दीपक पाठक, अखिलेश पांडेय, अभिलाष यादव, गोलू, निखिल आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन के सह पर फल फूल रहा है सरकारी नौकरी दिलाने का गिरोह डीआईजी से शिकायत कर पीड़ित ने लगाया गम्भीर आरोप

Tue Jan 6 , 2026
प्रशासन के सह पर फल फूल रहा है सरकारी नौकरी दिलाने का गिरोह डीआईजी से शिकायत कर पीड़ित ने लगाया गम्भीर आरोप फर्जी सरकारी लोगो लगी गाड़ियों से वर्षों से चल रहा गिरोह सरगना शिकायत करने पर हुई पीड़ित परिवार से हुई मारपीट, शिकायत कर्ता पर दर्ज हुआ मुकदमा आजमगढ़।थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement