देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…..भजन पर श्याम प्रेमी झूम उठे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि आयोजक परमानंद गर्ग परिवार ने श्याम पूजन किया। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में गायक सतपाल खुराना पिपली ने श्याम भजनों से समां बांधा। श्री श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो…, पलके ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…, मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है…., सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार… इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। चंदन का तिलक लगाकर पंक्तिबद्ध होकर सभी श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, राकेश चौहान, अशोक अरोड़ा, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, सुरेन्द्र काठपाल, डा. प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
श्याम संकीर्तन के अवसर पर श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आने वाले तीन चार दिन में तापमान में हो सकती है बढ़ौतरी

Sun Mar 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। गर्मी का बढ़ेगा प्रभाव, बीच बीच में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : मार्च महीने का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है तो तापमान में भी बढ़ौतरी होगी। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के अनुसार कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के अन्य क्षेत्रों […]

You May Like

Breaking News

advertisement