आने वाले तीन चार दिन में तापमान में हो सकती है बढ़ौतरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गर्मी का बढ़ेगा प्रभाव, बीच बीच में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : मार्च महीने का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है तो तापमान में भी बढ़ौतरी होगी। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह के अनुसार कुरुक्षेत्र सहित हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि आने वाले तीन चार दिन तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। इस सप्ताह बुधवार तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार जा सकता है। हालांकि गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। लेकिन बीच बीच में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। डा. सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में अगले 4 दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क रहेगा। सोमवार और मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। उत्तरी हरियाणा में हवा की गति 15-20 किमी/घंटा तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम आंख मिचौली का खेल करता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अलग- अलग रहेगा, जिसमें गर्मी, हल्की नमी और कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश का भी अनुमान है। किसानों को इस समय फसलों की स्थिति को देखते हुए कृषि अधिकारियों व कृषि विशेषज्ञों से परामर्श के साथ मौसम की जानकारी रखनी चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अच्छे संस्कारों से ही देशभक्त एवं महान वीर पैदा होते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Mar 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महंत राजेंद्र पुरी ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर नमन किया। कुरुक्षेत्र, 23 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने रविवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement