कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, गौरव गौतम

कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ में पहुंचे हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, गौरव गौतम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बोले,वातावरण की स्वच्छता के लिए यज्ञ जरूरी,सभी मंत्रियों ने दिव्य महाआरती में लिया भाग, महायज्ञ में पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी और 500 से अधिक विद्यार्थी, हवन यज्ञ में डाली आहुतियां।
केशव पार्क में चल रहे 1008 जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आज पूर्णाहुति के साथ होगा समापन।

कुरुक्षेत्र, 26 मार्च : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 जन कल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल होने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, गौरव गौतम विशेष रूप से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। सभी ने दिव्य महाआरती में भाग लिया। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी से आशीर्वाद लिया।
केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वातावरण की स्वच्छता के लिए यज्ञ जरूरी है। ऐसे आयोजनों से श्रद्धालुओं में जहां धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती है, वहीं वातावरण भी शुद्ध होता है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ऐसे आयोजन का होना धर्मप्रेमियों में लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने हर घर यज्ञ, घर घर यज्ञ की मुहिम चलाने के लिए महायज्ञ आयोजन समिति को बधाई दी। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि महायज्ञ और दिव्य महाआरती में शामिल होकर उन्हें अत्यधिक आनंद की अनुभूति हुई है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष साहिल सुधा भी मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और विद्यार्थी भी हुए शामिल
महायज्ञ में शिक्षा विभाग के कई अधिकारी विद्यार्थी भी शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, खण्ड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक, डीएमएस तरसेम कौशिक, अतुल शास्त्री, विजेंदर शर्मा सहित लगभग 500 से अधिक छात्राओं ने भी महायज्ञ में भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां डालीं, सत्संग प्रवचन में भाग लिया। बुधवार के दिन भी भारी संख्या में नारी शक्ति, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लेते हुए यजमान के रूप में मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में आहुतियां डाली। इतना ही नहीं 500 से अधिक छात्राओं ने एक साथ यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। इस मौके पर यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज ने सत्संग, प्रवचन करते हुए कहा कि यज्ञ करने से पर्यावरण शुद्ध होता है। वर्तमान में पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण को शुद्ध करने की आवश्यकता है और पर्यावरण को शुद्ध करने का यज्ञ ही एक माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण से पूरा विश्व चिंतित नजर आ रहा है। यदि प्रत्येक घर में यज्ञ होना प्रारंभ हो जाए तो प्रदूषण की समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी हरिओम महाराज पूर्वमंत्री सुभाष सुधा, श्रीनिवास आदि ने कहा कि 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ वीरवार 27 मार्च को पूर्णाहूति के साथ सम्पन्न होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस 1008 कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति अवश्य डालें। इस मौके पर उनके साथ साहिल सुधा, सुगंधा सुधा, हरीश शर्मा, तुषार सैनी आदि भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समितियों की बैठकों में विधायकों की उपस्थिति का विशेष महत्व : कल्याण

Wed Mar 26 , 2025
समितियों की बैठकों में विधायकों की उपस्थिति का विशेष महत्व : कल्याण। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विधान सभा अध्यक्ष ने संसदीय दायित्व निभाने पर दिया जोर। चंडीगढ़, 26 मार्च :हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सभी विधायकों से समितियों की बैठकों में पूरे मनोयोग से कार्य करने […]

You May Like

advertisement