संजीव हांडा ने सत्संग करवा कर बहुत ही सादगी से मनाई अपनी शादी की सालगिरह

अमृतवेला सोसाइटी की जितनी तारीफ की जाए कम है-चरण दास हांडा

फिरोजपुर 03 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 संजीव हांडा सुपुत्र श्री चरण दास हांडा ने अपनी शादी की सालगिरह पर प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में अमृतवेला सदस्यों से भजन कीर्तन करवा कर अपनी शादी की सालगिरह पर बहुत ही सादगी और उत्साह से मनाई जिसमें रिश्तेदारों और अमृतवेला सदस्यों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सचिन नारंग, अरुण नंदा, जगदीश मक्कड़, हरि ओम शर्मा, भुवन जोशी, राजेश वासुदेवा और ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के एक्टिव मैंबर संजीव हांडा और अमृतवेला प्रभात सोसाइटी की युवा महिला अध्यक्ष राधिका पूजा हांडा की शादी की सालगिरह अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा बहुत ही सादगी और उत्साह से मनाई गई जिसमे हरि ओम शर्मा और अरुण नंदा ने एनिवर्सरी गीत गाकर संजीव हांडा और राधिका पूजा हांडा को आशीर्वाद दिया गया। अमृतवेला सदस्यों और रिश्तेदारों द्वारा संजीव हांडा और राधिका पूजा हांडा को ढेर सारा आशीर्वाद और स्नेह दिया। 

   इस अवसर पर सीनियर भाजपा नेता श्री चरण दास हांडा ने कहा कि अमृतवेला प्रभात सोसाइटी की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अमृतवेला सदस्यों द्वारा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार बहुत बढ़िया तरीके से किया जा रहा है। चरण दास हांडा जी ने कहा कि अमृतवेला सोसाइटी सभी सदस्यों को अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानती है। किसी भी सदस्य का जन्मदिन हो या सालगिरह अमृतवेला सोसाइटी बहुत ही उत्साह से मनाती है। इस अवसर पर रमेश हांडा, चंचल हांडा, विकास हांडा, दीपू हांडा, रिपन चावला, संगीता चावला, अश्विनी पुरी, रजनी पुरी, सोनिया कपूर, रितु कक्कड़, राजेश ओबेरॉय, ज्योति मल्होत्रा, पवन कुमार, रमेश धवन, कविता ओबेरॉय, रजनी दुग्गल, प्रदीप चानना, साजन वर्मा, राजिंदर राजू, शाम आनंद, प्रवेश कुमार, राजन जोशी, रोहित मिक्की, साहिल चोपड़ा, पुरूषोतम चावला, अजय ग्रोवर, मातृशक्ति और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति दी, सीएम धामी

Wed Sep 3 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति दी, सीएम धामीसागर मलिक मुख्यमंत्री ने दी सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढाये जाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए […]

You May Like

advertisement