सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति दी, सीएम धामी

उत्तराखंड देहरादून
सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने की स्वीकृति दी, सीएम धामी
सागर मलिक

मुख्यमंत्री ने दी सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढाये जाने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचवें केन्द्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जनवरी, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 455 प्रतिशत से बढ़ाकर 466 प्रतिशत किये जाने तथा छठवें केन्द्रीय वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे सार्वजनिक निकाय/उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए दिनांक 01 जनवरी, 2025 से मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर को 246 प्रतिशत से बढ़ाकर 252 प्रतिशत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन जिला कारागार, पिथौरागढ़ में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 417.72 लाख एवं उपकारागार, रुड़की में नवीन अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 251.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में रालम के अन्तर्गत स्थान किलातम में चैकडाम का निर्माण किये जाने हेतु 95.49 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत, 57.294 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत हेतु हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली, ऐडी मेला स्थल, कालूखाण एवं फुटलिंग कालूखाण के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 81.50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत, 48.90 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करेलीबड़ी ग्राम में 4 विभिन्न निर्माण के लिए चिन्हांकित भूमि का कलेक्टर ने किया निरीक्षण ’कलेक्टर ने कहा-सभी नियमों का पालन कर शीघ्र प्रारंभ हों निर्माण कार्य

Wed Sep 3 , 2025
धमतरी, 03 सितम्बर 2025/ जिले के विकास कार्यों को गति देने हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज मगरलोड तहसील के करेलीबड़ी ग्राम में विभिन्न परियोजनाओं के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृत शर्तों और नियमों का पालन […]

You May Like

advertisement