रायबरेली – वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर

रिपोर्टर विपिन राजपूत

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली।वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित किया गया शिविर*

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली के तत्वावधान आज दिनांक 30.08.2025 को वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता व उनकी सम्पत्ति, जमीन विवादों एवं किसी के मकान पर कब्जा हो तो आप प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शिविर में वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं दवा के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गयी। उक्त शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, वृद्धाश्रम के अधीक्षक धनजंय सिंह, लेखाकार हिमाँशु सिंह, सेवादार नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ट्रक चालान, 5 ट्रक सीज

Sun Aug 31 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया चेकिंग अभियान रायबरेली में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों ट्रक चालान, 5 ट्रक सीज रायबरेली।शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्याओं और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में यातायात विभाग ने सख़्त […]

You May Like

advertisement