उत्तराखंड: वरिष्ठ IAS आनंद बर्द्धन हो सकते हैं नए मुख्य सचिव, 31 को CS राधा रतूड़ी का कार्यकाल हो रहा समाप्त

उत्तराखंड: वरिष्ठ IAS आनंद बर्द्धन हो सकते हैं नए मुख्य सचिव, 31 को CS राधा रतूड़ी का कार्यकाल हो रहा समाप्त,
सागर मलिक

मुख्य सचिव रतूड़ी के उत्तराधिकारी के तौर पर आनंद बर्द्धन को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस बार वह यही जिम्मेदारी दोबारा निभाए जाने की इच्छुक नहीं मानी जा रही हैं। मंगलवार को रतूड़ी ने राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की।

बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनके मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है। आधिकारिक सूत्र भी बर्द्धन को मुख्य सचिव बनाए जाने की संभावना जता रहे हैं। वैसे बर्द्धन का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्धता हो गई है। लेकिन बर्द्धन उत्तराखंड में रहकर ही अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। हालांकि उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध होने पर उनके केंद्र जाने के कयास भी लगाए गए थे।

लेकिन अमर उजाला से बातचीत में बर्द्धन ने साफ किया था कि उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का कोई इरादा नहीं है। राज्य में बर्द्धन के बाद दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी नहीं हुई है। इनमें 1997 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मुख्य सचिव कार्यालय में तैनात हैं और 1997 बैच के ही आईएएस दूसरे प्रमुख सचिव एल फेनई हैं। इस आधार पर आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है।

राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए किया है आवेदन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: UCC और भू कानून की तरह निजी स्कूलों के लिए फीस अधिनियम लागू करें सरकार

Thu Mar 27 , 2025
देहरादून: UCC और भू कानून की तरह निजी स्कूलों के लिए फीस अधिनियम लागू करें सरकार,सागर मलिक नेशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि के मनमाने प्रतिशत को संबोधित करने के लिए रैखिक विभागों के सदस्यों को शामिल करते हुए एक समिति की […]

You May Like

advertisement