सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी पर कसा तज SIR को लेकर दिया बड़ा बयान

निरहुआ के बयान को लेकर नहीं बोले

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात कर SIR को लेकर हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कुछ जगह पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर भेदभाव कर रहे हैं। इसके साथ ही अन्य कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। कई जगह पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं जिनको लेकर जिलाधिकारी से चर्चा की गई है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का कहा कि 9 दिसंबर को जो ड्राफ्ट आएगा। उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
पुर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के सवाल पर नहीं दिया जवाब
2 दिन पूर्व आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बयान की खेसारी लाल यादव जैसा हस्र आने वाले समय में अखिलेश यादव का होगा। इस सवाल के जवाब पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ये लोग बड़ बोले लोग हैं। बीजेपी के लोग चुनौती देने वाले लोग हैं सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने का कहा कि हमें पूरा यकीन है कि वर्ष 2024 से इसकी शुरुआत हो गई है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखने लगेगा। प्रदेश की जनता अत्याचार शोषण सामंतवाद बुलडोजर भेदभाव इन सब से थक चुकी है। और आने वाले समय में इसका जवाब जनता जरूर देगी। इसके साथ ही सपा सांसद ने यह बात भी कहीं की भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जो भी वायदे किए थे एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। ऐसे में जनता भलीभांति समझ चुकी है। वहीं SIR के सवाल पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हथकंडा अपनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के इस प्रतिनिधि मंडल में सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सपा प्रवक्ता विवेक सिंह विधायक संग्राम यादव विधायक अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सु.वि.वि. में आयोजित हुआ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट- 2026

Thu Nov 20 , 2025
सु.वि.वि. में आयोजित हुआ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट- 2026,आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के प्रशासनिक भवन में आज विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 का भव्य आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के दिशा निर्देश के क्रम में इस आयोजन का उद्घाटन श्री अखिलेश मिश्रा पूर्व भाजपा प्रत्याशी विधानसभा सदर […]

You May Like

Breaking News

advertisement