गाँधी-शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर अनाथालय में फल, मिष्ठान व भोजन वितरण के माध्यम से समाज सेवा का पावन आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी एवं महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय गाँधी एवं शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के पहले दिन नवरात्रि के पावन पर्व पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बरेली के सिविल लाइंस स्थित आर्य समाज अनाथालय में फल, मिष्ठान, भोजन वितरण एवं जलपान कराया गया। इस अवसर पर संगठन परिवार ने समाज सेवा को सार्थक रूप देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापारी नेता वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अनुपम कपूर ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं सभी को शुभकामनाएं दीं। संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि अनाथ बच्चों की सेवा ही सच्ची सेवा है। संगठन पिछले 40 वर्षों से जनसेवा के कार्य निरंतर करता आ रहा है और पदार्पण से युवा पीढ़ी को गाँधी एवं शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने की अपील की।
इस मौके पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने अनाथालय के प्रबंधक डॉ. राम कुमार आर्य को उनकी अविस्मरणीय सेवा के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन, संरक्षक सी एल शर्मा, अनुपम कपूर, वी पी खंडेलवाल, कनिष्क शर्मा, मनीष रस्तोगी, संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा सहित कई अन्य ने सहयोग दिया।
संयोजन कनिष्क शर्मा, मनीष रस्तोगी, संजीव सक्सेना एवं अखिलेश शर्मा ने किया, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरताज हुसैन एवं प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया। अन्त में आभार संरक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया। डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 को समारोह का दूसरा दिन ध्वजारोहण, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा। इस दिन संस्था मुख्यालय जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइंस, बरेली में रक्तदान महादान, पर्यावरण, बेटी बचाओ, गौ रक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। दोपहर में फर्राशी टोला स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी का आयोजन भी होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृहमंत्री दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आला अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Thu Oct 2 , 2025
पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए जरुरी दिशा निर्देश। कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र में 3 अक्टूबर को देश के माननीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगें। गृहमंत्री के कुरुक्षेत्र दौरे को लेकर कुरुक्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से […]

You May Like

advertisement