असाध्य रोगों का निवारण होता आसन तीर्थ पर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

असाध्य रोग निवारण के लिए आस्था का केंद्र आसन तीर्थ।

कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी : कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि में स्थित आसन तीर्थ मूल शांति व सुन्दर व स्वस्थ संतान प्राप्ति व रोग मुक्ति के लिए आस्था का केन्द्र अश्विनी कुमार नामक यह तीर्थ सफीदों-जींद मार्ग पर जींद से 16 कि. मी. की दूरी पर आसन ग्राम में स्थित है। अश्विनी कुमारों से सम्बन्धित होने के कारण ही यह तीर्थ अश्विनी तीर्थ के नाम से विख्यात हुआ। सम्भवतः कालान्तर में अश्विनी का ही अपभ्रंश होने से यह गाँव आसन नाम से जाना जाने लगा। पाँचों पाण्डवों में नकुल एवं सहदेव इन्हीं देव वैद्य अश्विनी कुमारों के वरदान से माद्री से उत्पन्न पुत्र थे।
देवी भागवत पुराण के सप्तम स्कन्ध में वर्णित कथा के अनुसार महाराज शर्याति की पुत्री सुकन्या ने एक बार अज्ञानवश समाधिस्थ ऋषि को दीमक की बाम्मी में चमक रहे दो मोती समझ महर्षि च्यवन के नेत्र नुकिले तिनके से फोड़ दिए थे जिसके प्रायश्चित स्वरूप महाराज इक्ष्वाकु के भाई महाराज शर्याति नेे ऋषि से क्षमायाचना कर सुकन्या का विवाह उनके साथ कर दिया। अश्विनी कुमारों ने सुकन्या के आग्रह पर इस तीर्थ में स्नान के पश्चात च्यवन ऋषि को स्वस्थ एवं युवा शरीर प्रदान किया। महर्षि च्यवन ने अश्विनी कुमारों के कहने पर देवताओं के निमित्त होने वाले यज्ञों में उन्हें उनका उचित भाग दिलाने के लिए अपने श्वसुर महाराज शर्याति को इसी स्थान पर यज्ञ करने को कहा तथा उसमें सभी देवताओं व ऋषि मुनियों को आमंत्रित किया। तब देवराज इन्द्र ने अश्विनी कुमारों को यज्ञ में न लाने की बात कही, लेकिन च्यवन ऋषि ने इसमें अस्वीकृति जताई। तब देवराज इन्द्र ने वज्र का प्रहार किया लेकिन महर्षि च्यवन के तपोबल से उनका हाथ ऊपर ही उठा रह गया। ऋषि के तपोबल से प्रभावित होकर इन्द्र ने उनसे क्षमा याचना की तथा अश्विनी कुमारों को यज्ञादि धार्मिक उत्सवों में उन दोनों को उचित स्थान दिलाया।
वामन पुराण के अनुसार श्रद्धावान जितेन्द्रिय मनुष्य अश्विनी कुमारों के तीर्थ में जाकर रूपवान और यशस्वी होता है।
अश्विनो तीर्थमासाद्य श्रद्धावान यो जितेन्द्रियः।
रूपस्य भागी भवति यशस्वी च भवेन्नरः।।
(वामन पुराण 34/31)
तीर्थ स्थित एक मन्दिर में दोनों अश्विनी कुमारों को दिखाया गया है जिनके दाहिने हाथ वरद मुद्रा में और बायें हाथों में औषधियां हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जरनैल सिंह बने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सह- सचिव

Thu Jan 23 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष : 9416191877 चंडीगढ़ 22 जनवरी : कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जरनैल सिंह श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सह – सचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु […]

You May Like

advertisement