शव घर पहुंचने पर क्षेत्र में शोक की लहर

आलापुर (अंबेडकर नगर) विधानसभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत थानाक्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत टंडवा शुक्ल गांव निवासी व्यक्ति जो अपने परिजनों के लिए रोजी रोटी कमाने दिल्ली गया था लेकिन एक अप्रिय दुर्घटना में उनकी मौत हो गई जिनका शव जब घर पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मालूम हो ग्राम टंडवा शुक्ल निवासी योगेन्द्र गोंड पुत्र राम प्रसाद गोंड उम्र लगभग 50 वर्ष जो कि परिवार के जीवकोपार्जन हेतु दिल्ली में रहकर काम करते थें । विगत 22 जनवरी को मध्य रात्रि को छत से गिरकर घायल हो गये और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान 30 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के उपरांत मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया पोस्टमार्टम के बाद शव आज सुबह घर पहुंचा। शव घर पहुंचने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही मौके पर भारत की क्रांतिकारी मज़दूर पार्टी के मित्रसेन यादव, बिंद्रेश, इंद्रेश यादव ,निराला,कन्हैया लाल यादव, शशांकमणि गोंड, डा अनिल गोंड आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया । मृतक के पिता रामप्रसाद पुत्र दया,आकाश, विशाल एवं पत्नी उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल है मृतक का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी बोले प्लास्टिक मुक्त प्रदेश, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेट के लिए अभियान चलाया जाया

Sat Feb 1 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी बोले प्लास्टिक मुक्त प्रदेश, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेट के लिए अभियान चलाया जाया,सागर मलिक संपादक इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान […]

You May Like

advertisement