विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल में 350 से अधिक लोगों ने लिया नि:शुल्क परामर्श

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स हॉस्पिटल में 350 से अधिक लोगों ने लिया नि:शुल्क परामर्श।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

मथुरा : विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स हॉस्पिटल) में बृजवासियों की सेवा के लिए सभी विभागों की नि:शुल्क ओपीडी में 350 से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क परामर्श लिया। इस हेल्थ कैम्प में रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी पर 25% , दवाइयों पर 10% एवं हृदय रोगियों के लिए ईको एवं टीएमटी पर भी 25% की छूट दी गई। फ्री हेल्थ कैम्प में न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, हृदय रोग, किडनीरोग, हड्डी एवं जोड़ रोग, छाती एवं सांस रोग, नवजात एवं बालरोग, स्त्रीरोग, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, इंटरनल मेडिसिन, ईएनटी, मनोवैज्ञानिक, नेत्ररोग और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि ब्रजवासियों की स्वास्थ्य सेवा होते देख मुझे अपार खुशी हो रही है। सिम्स हॉस्पिटल समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए समय समय पर हेल्थ कैम्प आयोजित करता रहता है। इस हेल्थ कैम्प में बृजवासियों ने बढ-चढ़कर भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों को दी प्याज फसल की देखभाल बारे जानकारी

Tue Apr 8 , 2025
किसानों को दी प्याज फसल की देखभाल बारे जानकारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। प्याज की फसल में खरपतवारों को हटाना, बीमारियों और कीटों से बचाव करना जरूरी है : डा. सी. बी. सिंह। कुरुक्षेत्र, 7 अप्रैल : मौसम परिवर्तन के साथ किसानों को प्याज की फसल की देखभाल करना जरूरी है। […]

You May Like

advertisement