किसानों को दी प्याज फसल की देखभाल बारे जानकारी

किसानों को दी प्याज फसल की देखभाल बारे जानकारी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्याज की फसल में खरपतवारों को हटाना, बीमारियों और कीटों से बचाव करना जरूरी है : डा. सी. बी. सिंह।
 
कुरुक्षेत्र, 7 अप्रैल : मौसम परिवर्तन के साथ किसानों को प्याज की फसल की देखभाल करना जरूरी है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने बताया कि वे इस विषय पर आल इंडिया रेडियो कुरुक्षेत्र केंद्र पर भी चर्चा कर चुके हैं। डा. सिंह ने कहा कि किसानों को प्याज की फसल की देखभाल करते समय खेत में खड़ी फसल में खरपतवारों को हटाना, पानी देना, बीमारियों और कीटों से बचाव करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसानों को खरपतवार
खरपतवारों को समय-समय पर हटाते रहना चाहि। पंक्तियों के बीच कुदाल चलाने से बल्बों और पत्तियों को नुकसान हो सकता है, इसलिए हाथ से खरपतवार हटानी चाहिए। डा. सिंह के अनुसार फसल में संतुलित नमी बनाए रखें। ज्यादा पानी देने से फफूंदी और जलेबी रोग हो सकते हैं। किसान शुष्क अवधि में नियमित रूप से पानी दें। सम्भव हो ड्रिप सिंचाई प्रणाली का इस्तेमाल करें। बीमारियों और कीटों से बचाव के संबंध में कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बीमारियों और कीटों की स्थिति पर किसान नज़र रखें। कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि अधिकारी के परामर्श से रोग से बचने के लिए दवाई का छिड़काव करें।
फसल की जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के मूल से अवगत करवाना होगा : महंत राजेंद्र पुरी

Tue Apr 8 , 2025
युवा पीढ़ी को सनातन धर्म के मूल से अवगत करवाना होगा : महंत राजेंद्र पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सेवकों का किया सम्मान। कुरुक्षेत्र, 7 अप्रैल : जग ज्योति दरबार में नवरात्रों के अवसर पर निरंतर चले पूजन एवं हवन यज्ञ के उपरांत […]

You May Like

advertisement