आयोग की अध्यक्ष से शिकायत के बाद डाक्टर समेत दो पर मुकदमा

मारपीट, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग व धमकी का आरोप

शहर के मुकेरीगंज के आनन्द हास्पिटल से जुड़ा है मामला

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ, तो पीडि़त ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान के दरबार में हाजिरी लगाई। आयोग में शिकायत के बाद पुलिस ने आनंद हास्पिटल के डाक्टर आनंद सिंह समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में मोहल्ला दलसिंगार निवासी पीडि़त संतोष चौधरी पुत्र जमुना प्रसाद ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आनंद अस्पताल में दवा का आर्डर करते थे और बिल के अनुसार पैसे का लेन-देन होता था। पैसे के लेन-देन को लेकर 22 जून दोपहर बारह बजे डा. आनंद सिंह व उनके कर्मचारी द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। बचाने आई मां के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। उसके बाद दोनों ने कहा कि मेरे कहे अनुसार पेपर पर साइन करो वरना जान से मार दूंगा। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
उधर इसी मामले की शिकायत लेकर पीडि़त की मां मंजू चौधरी ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष से शिकायत की कि उनका पुत्र आनन्द हास्पिटल में पिछले लगभग तीन सालों से कार्यरत था। 21 जून को डा. आनन्द सिंह पुत्र से कुछ कहासुनी किये जिसके बाद दूसरे दिन पुत्र काम पर नहीं गया। तभी डाक्टर आनन्द सिंह पटेल अपने दो कर्मचारी संजय सिंह चन्दन व दो अन्य व्यक्तियों को घर भेज कर मेरे पुत्र को डरा-धमका कर जबरदस्ती हास्पिटल ले गये। इसके बाद हास्पिटल परिसर में अपने केबिन में बुलाकर सुबह 12 बजे से रात्री 12 बजे तक बंधक बनाकर मारपीट किये। हम परिवार वालों को अपने पुत्र से मिलने नहीं दिया जा रहा था। बोला जा रहा था कि अभी घर चला जायेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद ने दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का किया आयोजन, बच्चों को दी सीख

Fri Jun 26 , 2026
भारत विकास परिषद ने दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर का किया आयोजन, बच्चों को दी सीख आजमगढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश सिंह की 126वीं जयंती के अवसर पर नगर के गोला मंडी स्थित बिहारी जी मंदिर प्रांगण में इलीट शाखा द्वारा दो दिवसीय बाल संस्कार शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement