अभिवावक और शिक्षक दोनों के समान योगदान से ही विद्यार्थी की प्रगति संभव : साध्वी ऋतंभरा

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित वात्सल्य ग्राम के कृष्णा ब्रह्मरतन विद्यामन्दिर के वार्षिकोत्सव” अंकुरण” का शुभारम्भ पद्म विभूषित साध्वी ऋतम्भरा एवं मुख्य अतिथि जय कुमार वेस्टर्न रोडवेज, मुम्बई के संस्थापक द्वारा माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जलित करके किया गया। सर्व प्रथम छात्राओं ने अभिनय के साथ गणेश वन्दना प्रस्तुत कर प्रथम देव का आह्वान किया।
साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि परिवार संस्कारों का उद्गम स्थल होता है। बच्चे को माँ द्वारा बचपन में जो भी संस्कार दिये जाते हैं, वह आजीवन प्रभावित रहते हैं। विद्यालय बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें स्वावलम्बी बनाकर आदर्श नागरिक बनाते हैं। समाज और देश के प्रति उत्तर दायित्वों से अवगत कराता है। शिक्षा मात्र ज्ञान का आधार ही नहीं अपितु वह व्यक्ति को जीवन जीना सिखाती है। अभिवावक और शिक्षक दोनों के समान योगदान से ही विद्यार्थी की प्रगति संभव है। कृष्णा ब्रह्यरतन विद्यालय के माध्यम से अभाव ग्रस्त परिवारों के बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित किया जा रहा है। बच्चों ने मन मोहक प्रस्तुति देकर सबको मोह लिया है। इस के लिए शिक्षक एवं परिवार दोनों बधाई के पात्र है।
छात्र-छात्राओं ने मंचीय प्रस्तुति देते हुए योगासन के महत्व को दर्शाया।तत्पश्चात जंगल की थीम पर नृत्य नाटिका का मंचन कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।साथ ही कत्थक और भरत नाट्यम ने भी अपनी छटा बिखेरी।पन्ना धाय के नाटक को देखकर सभी भावुक हो गये।हनुमान चालीसा का अभिनय के साथ गायन हुमा। ऑपरेशन सिन्दूर की प्रस्तुति देखकर दर्शक में जोश भर गया। चारों और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।कार्यक्रम का समापन महारास तथा वन्दे मातरम के साथ हुआ।
इस अवसर पर संजय भैया, सुमन लता, स्वामी सत्यशील, साध्वी शिरोमणि, जयभगवान अग्रवाल, महेश खण्डेलवाल, पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकान्त गर्ग, ओम प्रकाश बंसल, सोहन कुमार झा, आर.पी. सिंह, नवीन मित्तल, राजेश कुमार पाण्डेय आदि की विशेष उपस्थिति रही।सभी का आभार व्यक्त योगेन्द्र सिंह ने किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विनीता एवं कु. राजनन्दिनी और आयशा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान खरीदी के शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें खरीदी : कलेक्टर कुणाल दुदावत

Sun Jan 18 , 2026
सजगता, निष्पक्षता और शासन की मंशानुसार धान खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित कोरबा 18 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों […]

You May Like

advertisement