बरेली के कलाकारों ने पढ़ाया नशा मुक्त भारत बनाने का पाठ

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित पंचायती राज संस्थाओं हेतु मधनिषेध संबंधित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास विकास प्रशिक्षण संस्थान के नेतृत्व में पंजीकृत सामाजिक एवं सांस्कृतिक रवि किशोर वेलफेयर सोसायटी बरेली के निर्देशक रवि सक्सेना व हरजीत कौर के निर्देशन में वरिष्ठ कलाकार पवन कालरा, नाहिद बेग, प्रशान्त, गोपाल, प्रेमपाल, दीपक चौधरी, नूरैन खान, गुड्डू सागर ने नशे से होने वाले कई गंभीर मुद्दों पर आधारित नाटक का मंचन कर उपस्थित जनमानस को मादक पदार्थों का दुरुपयोग, कारण, परिणाम एवं घातक बीमारियां व इससे उत्पन्न होने वाले कई प्रकार के दुष्प्रभाव को दर्शाते हुए “नशा मुक्त भारत” के प्रति जागरूक किया। जिसमें क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान (आसपुर) के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव जी के द्वारा सभी कलाकारों को सराहा एवं सम्मानित किया गया,कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत रवि किशोर वेलफेयर सोसायटी के निर्देशक रवि सक्सेना ने आचार्य जी सहित समस्त पदाधिकारीगण का आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रतिबंधित मांस की तस्करी में एक क्विंटल मांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, एफआईआर

Fri Mar 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शाहजहांपुर से प्रतिबंधित पशु का मांस बरेली ला रहे दो तस्करों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। घटना कैंट इलाके में जाट रेजीमेंट सेंटर के सामने हुई, जहां अचानक पीछे से आई एक बाइक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते […]

You May Like

Breaking News

advertisement