प्रतिबंधित मांस की तस्करी में एक क्विंटल मांस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शाहजहांपुर से प्रतिबंधित पशु का मांस बरेली ला रहे दो तस्करों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। घटना कैंट इलाके में जाट रेजीमेंट सेंटर के सामने हुई, जहां अचानक पीछे से आई एक बाइक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बंधी हुई बोरियां सड़क पर गिर गईं और इनमें से एक फटने से मांस बाहर आ गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सड़क पर फैले मांस को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा तस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस को मौके से दो बोरियों में भरा करीब एक क्विंटल मांस मिला। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रहबर खान बताया, जो शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा के गांव मिल्कीपुर का निवासी है। फरार तस्कर शावेज शाहजहांपुर के गांव खैरपुर का रहने वाला है।
पूछताछ में रहबर खान ने बताया कि उसने अपने तीसरे साथी कल्लू (पुत्र यूनुस, निवासी रजपुरा, थाना मदनापुर, शाहजहांपुर) के साथ मिलकर मदनापुर नहर की पटरी पर झाड़ियों में प्रतिबंधित पशु का कटान किया था। इसके बाद, मांस को बोरी में भरकर वे बरेली के सैलानी क्षेत्र में एक ग्राहक को सप्लाई करने जा रहे थे। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी अखिलेश सक्सेना ने मांस का नमूना लिया और उसे जांच के लिए सील कर दिया। शेष मांस को गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। कैंट पुलिस ने आरोपी रहबर और शावेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया पैदल गश्त

Fri Mar 28 , 2025
पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु किया पैदल गश्त दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक द्वारा अलविदा जुम्मा और आगामी त्यौहार ईद के दृष्टिगत थाना किला क्षेत्रान्तर्गत विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से […]

You May Like

advertisement